राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में प्रदान किये पुरस्कार
कटक , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को आदिकवि सरला दास की जयंती मनाई और इसी अवसर पर कलिंग रत्न पुरस्कार‑2024 प्रदान किया। यह कार्यक्रम सरला भवन, कटक में आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें स्थानीय साहित्य एवं संस्कृति में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति इस समारोह में विशेष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईI इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान मुर्मू ने रैवेनशा विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया और रैवेनशा गर्ल्स हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। 70 पुलिस प्लाटून, स्निफर डॉग, एंटी-साबोटेज टीम, और रूफटॉप निगरानी जैसे सुरक्षा उपाय लागू किए गए। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगमन व प्रस्थान मार्गों में यातायात प्रबंधन किया गया।
संस्कृति व साहित्य को राष्ट्रीय मंचों पर मान्यता मिला
राष्ट्रपति मुर्मू की इस उपस्थिति ने ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत व आदिकवि सरला दास की साहित्य सेवा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी है। कलिंग रत्न पुरस्कार‑2024 के माध्यम से साहित्य, भाषा और सामाजिक चेतना में योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें–राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पराग्वे के राष्ट्रपति की मेजबानी की
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



