राष्ट्रपति मुर्मू ने कारवार नौसैनिक अड्डे पर पनडुब्बी में सवार होकर यात्रा की
नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी राष्ट्रपति के साथ कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार हुए।राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने इस श्रेणी की पनडुब्बी में समुद्री यात्रा की थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के कारवार स्थित नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी में सवार होकर विशेष यात्रा की। यह यात्रा भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमता और तकनीकी दक्षता को दर्शाने वाला एक अहम क्षण माना जा रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान नौसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की तथा उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
नौसेना अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति की यह यात्रा सशस्त्र बलों के मनोबल को बढ़ाने वाली है और इससे देश की समुद्री सुरक्षा क्षमता को लेकर जनता का विश्वास और मजबूत होगा। कारवार नौसैनिक अड्डा भारत के प्रमुख सामरिक ठिकानों में से एक माना जाता है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



