राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम की तारीफ की

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भारत ने जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को को 100 रन से हराकर छठी बार इस खिताब को अपने नाम किया।

भारतीय जीत के नायक 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे टीम ने नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मोदी ने टीम के असाधारण कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ पर जारी बयान के मुताबिक, ‘‘आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 को रिकॉर्ड छठी बार जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। मैं प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट और भी मजबूत होगा।’’

राष्ट्रपति ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

मोदी ने ‘एक्स पर लिखा, ‘‘भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व कप घर लाने वाले अंडर-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भारत के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘ हमारी युवा-शक्ति टीम का शानदार प्रदर्शन। विश्व चैंपियन बनने पर लड़कों को बधाई। उन्होंने सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘फाइनल में शानदार पारी खेलने के लिए बिहार के स्वर्णिम लड़के वैभव सूर्यवंशी को विशेष बधाई।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ेअमेरिका को टैरिफ से 600 अरब अमेरिकी डॉलर मिलेंगे : ट्रंप

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button