प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एमआई केपटाउन को 53 रन से हराया

सेंचुरियन, प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत एमआई केपटाउन को करारी शिकस्त दी और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का संतुलन दिखाते हुए 53 रन से जीत दर्ज की, जिससे प्लेऑफ की दौड़ में मुकाबला और रोमांचक बन गया।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने ऑलराउंड खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए एमआई केपटाउन को 53 रन से हराकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बोनस अंक से जीत हासिल करने से प्रिटोरिया कैपिटल्स के 20 अंक हो गए हैं जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप (19 अंक) दूसरे स्थान पर खिसक गया है। एमआई केपटाउन की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को इस हार से करारा झटका लगा है।

सोमवार रात को खेले गए इस मैच में कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड (27 गेंदों में 53 रन) के अर्धशतक की मदद से छह विकेट पर 185 रन बनाए। इसके जवाब में एमआई केपटाउन की टीम सात व़िकेट पर 132 रन ही बना पाई। एमआई केपटाउन की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने नाबाद 68 रन बनाए। कैपिटल्स के लिए गिडयोन पीटर्स ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button