अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और श्रमिक सुरक्षा पर जोर

हैदराबाद राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारी उद्योगों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएँ। साथ ही आग से बचाव के लिए उठाए जाने वाले एहतियाती उपायों और किए जाने वाले कार्यों के बारे में स्पष्ट मैनुअल तैयार करें।

सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सिगाची इंडस्ट्रीज में हुई दुर्घटना पर अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों और पीड़ित परिवारों को मुआवजा भुगतान और अदालती मामलों को लेकर संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा की। सीएस ने कहा कि राज्य भर में बड़े, मध्यम और लघु उद्योगों में निरीक्षण करने राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण दल गठित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर राजस्व, पुलिस, उद्योग, श्रम, स्वास्थ्य, अग्निशमन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण दल गठित किए जाएँ।

यह भी पढ़ें… सरकार ने किया सत्ता का दुरुपयोग : हरीश राव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button