प्रधानमंत्री ने की युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना हवाई अड्डे पर 14 वर्षीय प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने युवा बल्लेबाज की आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन की सराहना की, जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ा था। यह मुलाकात प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के दौरान हुई, जहां उन्होंने वैभव और उनके माता-पिता से बातचीत की और उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“पटना हवाई अड्डे पर, प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button