प्रधानमंत्री ने दीक्षाभूमि पर आंबेडकर के दृष्टिकोण को दोहराया
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री ने दीक्षाभूमि पर आंबेडकर के दृष्टिकोण को दोहरायाधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि को सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में सराहना की। प्रधानमंत्री ने आज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री की दीक्षाभूमि यात्रा, सामाजिक न्याय पर जोर
एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा:
“नागपुर में दीक्षाभूमि सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है। भारत की पीढ़ियाँ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति आभारी रहेंगी, जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया जो हमारी गरिमा और समानता सुनिश्चित करता है। हमारी सरकार हमेशा पूज्य बाबासाहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चली है और हम उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”( PIB)
यह भी पढ़ें —प्रधानमंत्री ने नवरात्रि पर शांति और ऊर्जा का संदेश दिया
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



