प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया जूपार्क का दौरा

हैदराबाद, तेलंगाना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन विनय कुमार ने आज नेहरू प्राणी उद्यान, हैदराबाद का दौरा किया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विनय कुमार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्य जीव वार्डन, तेलंगाना का पद्भार ग्रहण करने के बाद अपनी आधिकारिक यात्रा के हिस्से के रूप में नेहरू चिड़ियाघर, हैदराबाद का दौरा किया।

प्रशासनिक कार्यालय भवन में जू पार्क निदेशक डॉ. सुनील एस. हीरेमथ तथा प्राणी उद्यान की क्यूरेटर जे. वसंता ने विनय कुमार का स्वागत किया। जे. वसंता ने उन्हें नेहरू प्राणी उद्यान की दैनिक गतिविधियों, नई पहलों, नए बाड़ों के निर्माण, पशु विनिमय कार्यक्रमों, पशु गोद लेने की योजना, चालू वर्ष के लिए चल रही सीएसआर गतिविधियों आदि को दर्शाते हुए पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

इसके बाद विनय कुमार ने प्राणी उद्यान का दौरा करते हुए सभी पशु बाड़ों और उनके रात्रि आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने प्राणी उद्यान के पशुपालकों और अन्य कर्मचारियों से बातचीत करते हुए वन्यजीवों के स्वास्थ्य देखभाल तथा प्रबंधन प्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वन्य प्राणियों के रखरखाव के लिए नेहरू प्राणी उद्यान की पूरी टीम की सराहना की।

यह भी पढ़ें… बच्चों में कीड़े-मुक्ति हेतु राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

अवसर पर नेहरू प्राणी उद्यान के उप क्यूरेटर जे. मुरलीधर, उप निदेशक (पशु चिकित्सा) डॉ. एम.ए. हकीम, सहायक क्यूरेटर नाज़िया तबस्सुम व बी. लक्ष्मण, उप रेंज अधिकारी माधवी लता व करुणाकर, वन अनुभाग अधिकारी मंजुला व वेंकट राव, जीव विज्ञानी डॉ. बी. लक्ष्मी नारायण, पीआरओ एच.एम. हनीफुल्लाह व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button