ऋषिकोंडा बीच रोड पर निजी बस में आग लगी

विशाखापट्टनम, विशाखापट्टनम शहर के पीएम पालेम पुलिस स्टेशन के सीमांतर्गत ऋषिकोंडा इलाके के पास मंगलवार सुबह बीच रोड पर एक निजी एसी बस में आग लग गई। हालाँकि गनीमत यह रही कि घटना के समय बस में स़िर्फ ड्राइवर था, जो बाल-बाल बच गया।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह बस मंगलवार सुबह एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेने के लिए सिरिपुरम इलाके से भीमिली जा रही थी। बताया जाता है कि बस जब रुशिकोंडा इलाके में पहुँची, तो गाड़ी का अगला बायाँ टायर फट गया।

यह भी पढ़ें… मूसी किनारे निर्माण के विरोध पर कविता गिरफ्तार

इस घटना के कुछ मिनट बाद ड्राइवर ने गाड़ी से धुआँ निकलता देखा और तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गया। कुछ ही मिनटों में बस आग की लपटों में घिर गई और आग के गोले में बदल गई। इस घटना से बीच रोड पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि बस खाली थी। शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि आग टायर के एक्सल से रगड़ने के बाद शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button