सुरक्षात्मक चुनौतियों के लिए सृजनात्मक सोच के साथ बढ़ें आगे : सेनाध्यक्ष

हैदराबाद, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर्स को सशक्त रहते हुए तकनीकी स्तर पर लीडरशिप को मजबूत करने और उभरती सुरक्षात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए सृजनात्मक सोच अपनाने की अपील की।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सिकंदराबाद में कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम) का दौरा किया। 21वें हायर डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स (एचडीएमसी-21) में भाग लेने के बाद जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों को संबोधित करते हुए सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना तकनीकी, संगठनात्मक योग्यता और आत्मनिर्भर से चलने वाले नए चरण की ओर जा रही है, जो सच्चाई, विश्वास और पारदर्शिता के नियमों के मार्गदर्शन पर चल रही है जिस पर सभी को विशेष बल देना होगा।

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक पर रोशनी डालते हुए उन्होंने भारत की सक्रिय निरोध रणनीति के बदलते स्वरूप और भविष्य की लड़ाइयों में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स, डेटा-सेंट्रिक वॉरफेयर और मानवरहित प्रणाली के महत्व पर ज़ोर दिया।

यह भी पढ़ें… डॉ. अयनापुरम अनुराग रेड्डी ने स्थापित की बुग्गा क्लीनिक

जनरल द्विवेदी ने जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर्स को सशक्त करने, तकनीकी स्तर पर लीडरशिप को मजबूत करने और उभरती सुरक्षात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए सृजनात्मक सोच अपनाने की अपील की। उन्होंने सेना के विकास में हो रहे परिचालित संसाधन का उदाहरण देते हुए भैरव बटालियन और स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्सेज ब्रिगेड जैसो का गठन करने की बात पर जोर दिया। अवसर पर अधिकारियों सहित अधिकारियों के अभिभावक गण उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button