खामेनेई की मौत पर पुराने शहर में विरोध प्रदर्शन

हैदराबाद, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत पर पुराने शहर में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुराने शहर में विरोध प्रदर्शन मार्च प्रमुख सामाजिक-राजनीतिक और धार्मिक संगठन तंजीम-ए-ज़ाफरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शोक और आक्रोश व्यक्त करने हेतु एकत्र हुए। 86 वर्षीय नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदर्शनकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें… जरूरत पड़ी तो तेलुगु लोगों की वापसी कराएंगे: रेवंत रेड्डी

विरोध मार्च पुरानी हवेली स्थित मजहर-ए-इब्ने खातून से शुरू हुआ। बड़ी संख्या में शोकाकुल लोग काले वस्त्र पहने हुए थे। आयतुल्लाह के चित्र लिए हुए हुए लोगों ने अमेरिका तथा इज़राइल के खिलाफ नारे लगाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button