ड्रग्स के आरोप साबित करें : केटीआर
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने उन पर ड्रग्स व गांजे से संबंधित कथित आरोप मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा लगाए जाने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय पर गौरव के चलते अब तक चुप हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दम हो तो ड्रग्स या गांजे के संबंध में उन पर (केटीआर पर) कोई केस दर्ज किया गया है, तो साबित करें।
केटीआर ने जारी बयान में मुख्यमंत्री की आलोचना की और कहा कि दिल्ली में मीडिया के साथ चिट चैट के नाम पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे मुख्यमंत्री व्यक्तित्व हनन की पराकाष्ठा पर उतर आए हैं। इसे अब बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इसका मूल्य मुख्यमंत्री को चुकाना पडेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई सबूत हो तो दिखाएं वरना सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगें, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
केटीआर ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित गोदावरी बंकाचर्ला सिंचाई परियोजना को लेकर चेतावनी दी और कहा कि कांग्रेस रवैया नहीं बदलेगी तो बीआरएस और एक आंदोलन के लिए तैयारी करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विवाद आंध्र की जनता से नहीं है बल्कि केसीआर ने तो साफ कहा है कि वे रायलसीमा और आंध्रा दोनों की बेहतरी चाहते हैं। केटीआर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव कराने का दम कांग्रेस सरकार में नहीं है क्योंकि जो वादे जनता से किए थे उन्हें निभाने में सरकार विफल साबित हुई है।
यह भी पढ़ें… दलित बंधु योजना की राशि प्रदान करे सरकार : केटीआर
केटीआर बोले– कांग्रेस विफल, किसान परेशान
केटीआर ने कहा कि राज्य में कोई वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है। केटीआर ने तेलंगाना भवन में सिरसिल्ला निर्वाचन क्षेत्र के एल्लारेड्डी पेटा, गंभीरराव पेट, वीरन्नापल्ली, मुस्ताबाद मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में यूरिया के लिए किसानों के कतार लगाने की परिस्थितियां फिर से शुरू हो चुकी हैं। केसीआर के समय ऐसा नहीं था। कृषि व सिंचाई को प्राथमिकता दी गई थी। समय से पहले ही यूरिया उपलब्ध करा दिया जाता था।
केटीआर ने कहा कि सत्ता किसी के लिए शास्वत नहीं है। कांग्रेस की भी नहीं रहेगी क्योंकि अब जनता सच जान चुकी है और केसीआर को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि सिरसिल्ला में वर्ष 2001 से कोई चुनाव बीआरएस हार नहीं रही है। निकाय चुनाव में भी हर एमपीटीसी, जेडपीटीसी स्थानों पर बीआरएस को ही जिताया जाए, बल्कि राज्य के सभी 269 जेडपीटीसी सीटों पर जीत हासिल करनी है।
केटीआर ने कहा कि बीसी रिजर्वेशन संसद में संविधान संशोधन से ही संभव हो सकेगा। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय की आलोचना करते हुए कहा कि बीसी रिजर्वेशन बिल से मुसलमानों को हटाने की बात कर रहे केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के पास केवल सांप्रदायिकता फैलाने के सिवाय कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जनगणना के साथ जातिगत जनगणना करके रिजर्वेशन अमल करने पर ध्यान दें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



