पीआरएसआई, हैदराबाद चैप्टर ने किया स्मारक व्याख्यान का आयोजन
हैदराबाद, पीआरएसआई, हैदराबाद चैप्टर द्वारा जनसंपर्क में विरासत और नेतृत्व : लोगों और नीति को पाटना विषय पर स्व. एन. एल. नरसिम्हा राव प्रथम स्मारक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्व. एन.एल. नरसिम्हा राव (20 दिसंबर, 1938-4 अगस्त, 2019) ने अविभाजित आंध्रा प्रदेश सरकार के पब्लिक रिलेशन्स विभाग में कई पदों पर काम किया। वह पहले 5 कार्यकाल के लिए हैदराबाद पीआरएसआई चैप्टर के चेयरमैन व नेशनल वाइस प्रेसिडेंट (दक्षिण) भी रहे। व्याख्यान कॉफ्रेंस हॉल, सुरावराम प्रताप रेड्डी तेलुगु यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में आयोजित किया गया।
स्मारक व्याख्यान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (दक्षिण) यू.एस. शर्मा ने स्व. एन.एल. नरसिम्हा राव के साथ गहरे जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव हैदराबाद चैप्टर के लिए मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने चैप्टर के सदस्यों के लिए नेतृत्व मूल्यों को स्थापित किया।
पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (दक्षिण) कृष्ण बाजी ने स्मारक व्याख्यान पर डॉ. अजीत पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया का संदेश पढ़ा। साथ ही हुडा और पीआरएसआई में काम करने के बाद से उनके साथ अपने पाँच दशकों के लंबे जुड़ाव को साझा किया।
यह भी पढ़ें… शिया काउंसिल ने की गवर्नर कोटे में एमएलसी की माँग
चैप्टर के वयोवृद्ध सदस्य वाई. बाबजी, गोविंद राज, प्रमोद राव, मोहन राव, सुब्बाराव, वी.वी. भुजंगा राव, अपर्णा राजहंस, डी. अरुणा, श्याम, इंदुमती और परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में एन.एल. नरसिम्हा राव के साथ लंबे जुड़ाव और पीआरएसआई, हैदराबाद चैप्टर में उनके योगदान को साझा किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पीआरएसआई, हैदराबाद चैप्टर अध्यक्ष डॉ. यादगिरी कम्भमपति ने एन. एल. नरसिम्हा राव के परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। चैप्टर के सचिव राजेश कल्याण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



