एलपीजी गैस के विज्ञापन को लेकर सतर्क रहे जनता : सज्जनार
हैदराबाद, हैदराबाद नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने आम जनता को वर्तमान समय में एलपीजी गैस की किल्लत के चलते फर्जी विज्ञापन जारी कर गैस सिलेंडर दिलाने का झाँसा देने वालों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ साइबर ठग एलपीजी गैस सिलेडरों की किल्लत का फायदा उठाते हुए सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस उपलब्ध करवाने के विज्ञापन जारी कर रहे हैं।
लोगों से सावधान रहने की अपील
इन विज्ञापनों के साथ साइबर ठग फिशिंग लिंक जोड़कर अग्रिम रूप से गैस सिलेंडर की कीमत का भुगतान करने पर सिलेंडर भेजने का झाँसा देकर ठगी को अंजाम दे रहे , सज्जनार ने अपने एक्स खाते पर ट्वीट करते हुए आम जनता से इस प्रकार की साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।
वहीं इस प्रकार फर्जी विज्ञापन जारी कर ठगी करने वालों को चेताया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग गैस की किल्लत को लेकर आम जनता में व्याप्त भय का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़े– हिंदी को बढ़ावा मिलने पर अन्य सभी भाषाएं मजबूत होती हैं: अमित शाह
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



