पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया उद्योग जगत को पूर्ण सरकारी सहयोग का भरोसा

Ad

मोहाली, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को उद्योगपतियों को पूर्ण सरकारी सहयोग और प्रोत्साहन का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य को एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

तीन दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समापन अवसर पर मान ने कहा कि इस आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की भागीदारी ने औद्योगिक विकास के लिए सही माहौल तैयार किया है और यह राज्य की आर्थिक प्रगति को तेज करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन के दौरान आए निवेश प्रस्तावों और तय परियोजनाओं की प्रगति का छह माह बाद फिर मूल्यांकन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं उद्योग जगत का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने राज्य की वृद्धि यात्रा में भाग लिया। हमारी सरकार पंजाब को विश्व स्तर पर एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान लगभग 30 विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए गए, जो राज्य की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। (भाषा)

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button