पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली, IPL 2026 में पहली बार किसी खिलाड़ी पर मोटा जुर्माना ठोका गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का फाइन ठोका है। इसके पीछे की वजह उनकी एक गलती है, जिसके लिए उन्हें यह सजा मिली है।

दरअसल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। ऐसे में उनको ये सजा आईपीएल के आयोजकों की ओर से मिली है, क्योंकि इसे आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता हैI

कप्तान अय्यर पर IPL नियमों के तहत कार्रवाई

आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि पंजाब किंग्स यानी पीबीकेएस के कैप्टन श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स यानी जीटी के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के मैच नंबर 4 में स्लो ओवर-रेट बनाए रखा, क्योंकि यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

तीन बार स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पर एक मैच का बैन लगता

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ समय पर आखिरी ओवर को शुरू नहीं कर पाई थी। पहली पेनल्टी तो मैच में ही पंजाब किंग्स पर लग गई थी, जब एक फील्डर को टीम बाहर नहीं रख पाई थी। पांच की जगह चार ही फील्डर बाउंड्री लाइन पर थे।

वहीं, अब उन पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन भी लगा है। अगर एक और बार उनकी टीम इस अपराध के लिए दोषी पाई जाती है तो टीम की मैच फीस भी काटी जाएगी और डबल जुर्माना श्रेयस अय्यर को भरवाना पड़ेगा। तीन बार स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पर एक मैच का बैन लगता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button