1,972 मीट्रिक टन सूरजमुखी के बीज की खरीद को मंजूरी
हैदराबाद. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने रबी 2024-25 सीजन के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत तेलंगाना में सूरजमुखी के बीज की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय तेलंगाना सरकार के अनुरोध के बाद लिया गया है, जिसमें सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए समर्थन मांगा गया था।
केंद्र ने अधिकतम 1,972 मीट्रिक टन (एमटी) सूरजमुखी के बीज की खरीद को मंजूरी दी है। यह राज्य द्वारा बताए गए कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत है। रबी 2023-24 के लिए तेलंगाना में कुल सूरजमुखी के बीज का उत्पादन 15,280 मीट्रिक टन होने का अनुमान है, जबकि राज्य ने 7,887 मीट्रिक टन की रिपोर्ट की है।
भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी
खरीद प्रक्रिया भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोत्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) द्वारा की जाएगी। तेलंगाना सरकार को खरीद शुरू होने की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया गया है, जो शुरू होने की तारीख से 90 दिनों तक वैध रहेगी।
पीएसएस दिशा-निर्देशों के अनुसार, केंद्रीय नोडल एजेंसियों को खरीद केंद्रों की पहचान करने, भंडारण सुविधाओं को सुरक्षित करने, बोरियों की पर्याप्त आपूार्ति सुनिश्चित करने और जीपीएस ट्रैकिंग के साथ परिवहन की व्यवस्था करने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं करने की आवश्यकता है। राज्य सरकार को खरीद के तीन दिनों के भीतर किसानों को भुगतान की सुविधा के लिए पर्याप्त तरलता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। खरीद पंजीकृत किसानों से उचित औसत गुणवत्ता (एफएक्यू) सूरजमुखी के बीजों तक ही सीमित रहेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



