यूक्रेन मामले में कोशिश के लिए पुतिन ने मोदी को सराहा

Ad

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन के साथ बहुत अच्छी चर्चा हुई और मैंने उनसे यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शने की गुजारिश की। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा कि गुरुवार को मैंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत अच्छी और कारगर चर्चा की।

अब बहुत संभावना है कि यह भयानक और खूनी युद्ध समाप्त हो सकता है। फिलहाल हजारों यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना की ओर से पूरी तरह घिरे हुए हैं और बहुत ही खराब व कमजोर स्थिति में हैं। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से अपील है कि उनकी जान बख्श दी जाए। यह एक भयानक नरसंहार होगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया है। भगवान उन सभी की रक्षा करें। डोनाल्ड ट्रंप ने यह पोस्ट ऐसे समय किया है, जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई को समाप्त करने को नेक मिशन बताया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व भर के नेताओं को धन्यवाद दिया। पुतिन ने यूक्रेन के युद्धविराम प्रस्ताव पर पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए गुरुवार को ये बातें कहीं।

यह भी पढ़ें… मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा संस्थान का भव्य उद्घाटन

Ad

रूस ने युद्ध विराम की शर्तें स्पष्ट करने की जताई इच्छा

पुतिन ने कहा कि रूस युद्धविराम पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसकी शर्तें स्पष्ट होनी चाहिए। इससे पहले जुलाई 2024 में पुतिन ने कहा था कि मॉस्को अल्पकालिक युद्ध विराम में रुचि नहीं रखता, बल्कि संघर्ष के कारणों का समाधान करने के लिए तैयार है। सऊदी अरब में मंगलवार को अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक के बाद वाशिंगटन और यूक्रेन दोनों ने 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम का समर्थन किया है।

युद्धविराम को लेकर यह कूटनीतिक प्रयास रूस के इस दावे के बीच किया गया कि उसके सैनिकों ने रूसी कुर्स्क सीमा क्षेत्र के प्रमुख शहर से यूक्रेनी सेना को खदेड़ दिया है, जहां से मॉस्को 7 महीने से यूक्रेनी सैनिकों को हटाने का प्रयास कर रहा था। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने कुर्स्क में यूक्रेनी परिचालन केंद्र सुदजा शहर पर फिर से कब्जा कर लिया है।

यह दावा राष्ट्रपति पुतिन द्वारा कुर्स्क में अपने कमांडरों से मिलने के कुछ घंटों बाद किया गया। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। मालूम हो कि अमेरिका ने मंगलवार को कीव के लिए 3 मार्च को सैन्य सहायता पर रोक हटा ली, क्योंकि सीनियर अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने सऊदी अरब में बातचीत के दौरान लड़ाई को रोकने के तरीके पर प्रगति की सूचना दी थी। (एजेंसियाँ)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button