क्यूसीआईएल का इंट्यूटिव के साथ समझौता

हैदराबाद, भारत में अग्रणी स्वास्थ्य देखभाल प्रदत्त क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड (क्यूसीआईएल) ने चरणबद्ध बहु-प्रणाली स्थापना योजना के माध्यम से केयर हॉस्पिटल्स, किम्स हेल्थ और एवरकेयर हॉस्पिटल्स सहित बहु-ब्रांड अस्पताल नेटवर्क में रोबोटिक सहायता प्राप्त सर्जरी को स्केल करने के लिए न्यूनतम इनवेसिव देखभाल में वैश्विक प्रौद्योगिकी नेता और रोबोटिक सहायता प्राप्त सर्जरी (आरएएस) के अग्रणी इंट्यूटिव के साथ समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह पहल टियर 2 और टियर 3 बाजारों में रोगियों को उन्नत न्यूनतम इनवेसिव देखभाल प्रदान करते हुए नैदानिक क्षमताओं को मजबूत करना है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रोबोटिक सहायता प्राप्त सर्जरी का विस्तार उभरते स्वास्थ्य सेवा बाजारों में उन्नत सर्जिकल बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए क्यूसीआईएल की व्यापक रणनीति के अनुरूप है। यह सहयोग अतिरिक्त केंद्रों में इसे अपनाने, नैदानिक क्षमता को मजबूत करने और क्षेत्रों में रोगियों के लिए रोबोटिक सहायता प्राप्त सर्जरी तक पहुँच को बढ़ाने में सहायता प्रदान करेगा। विस्तारित सहायता थोरासिक, ट्रांसप्लांट, यूरोलॉजी, स्री रोग विज्ञान, सामान्य सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित विशेषताओं में रोबोटिक सहायता प्राप्त प्रक्रियाओं को वितरित करने में सर्जनों और देखभाल टीमों का समर्थन करेगी।

यह भी पढ़ें… मल्काजगिरी की शीटीम ने 181 मनचलों को पकड़ा

रोबोटिक सर्जरी बढ़ाने के लिए संरचित योजना की जरूरत

क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड के समूह प्रबंध निदेशक वरुण खन्ना ने कहा कि केंद्रों में रोबोटिक सहायता प्राप्त सर्जरी को बढ़ाने के लिए एक संरचित दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जो नैदानिक क्षमता और कार्यक्रम की स्थिरता को मजबूत करता है। इंट्यूटिव इंडिया के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक रोहित महाजन ने कहा कि हम क्यूसीआईएल के साथ सहयोग कर खुश हैं, क्योंकि वह इस क्षेत्र में अपने अस्पताल नेटवर्क में रोबोटिक सहायता प्राप्त सर्जरी क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं।

एमओयू के हिस्से के रूप में इंट्यूटिव इंडिया क्यूसीआईएल के नेटवर्क अस्पतालों में सर्जनों और देखभाल टीमों को व्यापक प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण, ग्राहक सेवा और सहायता प्रदान कर कार्यक्रम को अपनाने, प्रक्रियात्मक स्थिरता और पेंद्रों में स्केलेबल कार्यान्वयन को मजबूत करेगा। यह सहयोग संरचित, स्केलेबल और परिणाम संचालित रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रमों के निर्माण के लिए साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button