दक्षिण मध्य रेलवे हैदराबाद मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न

Ad

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे हैदराबाद मंडल में प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 183वीं बैठक आयोजित की गई। इसमें के. मुत्याला नायुडू, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ.सीएच.पद्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी शाखा अधिकारियों ने भाग लिया। अपने स्वागत भाषण में के. मुत्याला नायुडू ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

के.मुत्याला नायुडू ने सूचना दी कि हैदराबाद मंडल में 14-27 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इस दौरान विभिन्न हिन्दी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजभाषा अधिकारी आशा महेश कुमार ने सदस्यों को बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार मंडल कार्यालय सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर भी हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

राजभाषा अधिकारी ने वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 के आधार पर राजभाषा प्रगति से संबंधित विभिन्न मदों पर विस्तार से चर्चा की और पिछली तिमाही के दौरान किए गए विशेष कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ई-ऑफिस में हिन्दी में काम के बारे में पॉवर पाइंट प्रस्तुति दी।

Ad

यह भी पढ़ें… वीणा वादिनी साहित्यिक समिति का हिन्दी दिवस समारोह संपन्न

राजभाषा अधिकारी ने अगली तिमाही की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से जून, 2025 माह में मंडल स्तर पर आयोजित हिन्दी निबंध, वाक् तथा टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। राजभाषा गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने विभाग को बधाई दी।

मुत्याला नायुडू ने कहा कि क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित लोगों से प्रेरणा लेते हुए सभी को हिन्दी में अधिकाधिक काम करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि राजभाषा निरीक्षण चेक-लिस्ट के लिए गूगल शीट का प्रयोग किया जाए और अधिकारियों के लिए भी समय-समय पर हिन्दी में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button