कैंसर अस्पताल में राधे राधे ग्रुप के अन्नदान केंद्र का उद्घाटन 15 सितंबर को

हैदराबाद, राधे राधे ग्रुप, हैदराबाद के सौजन्य से आगामी 15 सितंबर को सुबह 9 बजे निशुल्क अल्पाहार कार्यक्रम के तीसरे केंद्र का शुभारंभ इंडो-अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बंजारा हिल्स परिसर में किया जाएगा। राधे राधे ग्रुप हैदराबाद के प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, जगतनारायण अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल ने कार्यक्रम से संबंधित बैठक में उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि निशुल्क अन्नदान केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्योगपति नरेन्द्र कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि राधे राधे ग्रुप हैदराबाद पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से नामपल्ली में मेट्रो पिलर 1265 के पास प्रतिदिन प्रात 7:01 बजे नियमित अन्नदान (अल्पाहार) सेवा कर रहा है। इसके अतिरिक्त, बेगम बाजार भूदेवी माता गौशाला के पास लगभग तीन महीने से प्रतिदिन प्रात 7:31 बजे राहगीरों के लिए सेवा संचालित की जा रही है। इसी सेवा को आगे बढ़ाते हुए राधे राधे ग्रुप 15 सितंबर को बंजारा हिल्स स्थित इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में नया अल्पाहार केंद्र प्रारंभ करने जा रहा है। सदस्यों से सेवा में सहयोग प्रदान करने एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें… रेलवे स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने किया केंद्रीय अस्पताल का दौरा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button