राहुल कार्तिकेय एमआरएफ पेस फाउंडेशन के लिए चयनित
हैदराबद, हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) के युवा तेज गेंदबाज राहुल कार्तिकेय चेन्नई स्थित एमआरएफ तेज फाउंडेशन अकादमी के लिए चुने गए।
कार्तिकेय पिछले दो सत्रों से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें देश के सबसे प्रसिद्ध पेस फाउंडेशन प्रोग्राम में चुना गया। इस फाउंडेशन में देश एवं विदेश के विशेषज्ञ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में विश्व स्तरीय कोचिंग प्रदान की जाती है। एचसीए की अपेक्स काउंसिल ने राहुल की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। (सी. सुधाकर)
यह भी पढ़ें… अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम बनेगी, आईपीएल से वर्ल्ड कप के लिए खोज
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





