निजी छात्रावासों पर छापेमारी जारी

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम द्वारा गठित टास्क फोर्स की टीमों के निजी छात्रावासों पर छापेमारी आज भी जारी रही। आज टास्क फोर्स द्वारा 33 छात्रावासों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 7 छात्रावासों के किचन को सीज किया गया।जीएचएमसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि टास्क फोर्स की टीम नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रावासों पर लगातार छापेमारी कर रही है। आज टास्क फोर्स की टीमों ने एल.बी.नगर क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी, ललिता नगर, दिलसुखनगर, कुकटपल्ली के केपीएचबी, मूसापेट, शेरलिंगमपल्ली के विनायक नगर स्थित छात्रावासों में औचक छापेमारी की।

33 छात्रावासों को कारण बताओं नोटिस, 7 का किचन सीज

इस दौरान कुल 42 छात्रावासों का निरीक्षण करते हुए 33 प्रबंधनों को नोटिस जारी की गई। इसके अलावा 7 छात्रावासों के किचन को सील कर दिया गया। टास्क फोर्स की टीमों ने छापेमारी के दौरान जुर्माने के रूप में 1 लाख 81 हजार रुपये के जुर्माने काटे। उल्लेखनीय है कि टास्क फोर्स टीमों ने शुक्रवार को ही 50 छात्रावासों को निरीक्षण करते हुए 30 छात्रावासों को नोटिस जारी किया था और 5 छात्रावासों के रसोईघर को सीज करते हुए 2 लाख 45 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया था। टास्क फोर्स के अधिकारियों ने छात्रावासों में अव्यवस्था, किचन में साफ-सफाई का अभाव, स्वच्छ पानी नहीं मिलने पर छात्रावासों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बताया गया कि टास्क फोर्स द्वारा इस तरह के छापेमारी को आने वाले दिनों में और भी तेज गति से चलाया गया।

यह भी पढ़ेंराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button