हैदराबाद में बारिश और ओलों से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

हैदराबाद, शहर के विभिन्न हिस्सों में कल शाम से हुई बारिश, तेज हवाओं तथा ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दूसरी ओर यातायात जाम होने, पेड़ गिरने तथा बिजली गुल होने जैसी घटनाओं से भी दो-चार कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा हुई। अचानक बारिश से शहर में मौसम की स्थिति में अचानक बदलाव आया। कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश का सबसे ज्यादा असर आईटी कॉरिडोर में देखा गया, जहाँ 21 से अधिक पेड़ों तथा बिजली के खंभों के टूटने जैसी घटनाएँ देखी गयीं। शहर के पश्चिमी इलाकों गच्ची बावली, कोंडापुर, युसूफगुड़ा, हाफिजपेट, मियाँपुर, मधापुर के साथ आसपास के इलाकों में शाम के समय 2 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 11 स्थानों पर जलभराव की शिकायतें मिलीं।

शाम के समय हुई बारिश के चलते कार्य स्थल आदि से घरों की ओर निकले लोगों को भारी यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के बीच गिरे पेड़ों तथा टूटे तारों के कारण कई इलाकों में बिजली गुल होने से अंधेरा छाया रहा। हालाँकि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली की आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। वहीं दूसरी ओर डीआरएफ तथा डीएलएफ की टीमों ने जल जमाव आदि को दूर करने में मुस्तैदी दिखाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग हैदराबाद ने संभावित बारिश को देखते हुए 26 और 27 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया। हैदराबाद सहित राज्य के सभी जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button