राजस्थान में कई जगह बारिश, तापमान में गिरावट का अनुमान

जयपुर, राजस्थान में एक मौसमी तंत्र के असर से बीते चौबीस घंटे में कई जगह हल्की बारिश हुई। राज्य में बुधवार से मौसम शुष्क रहने व तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश छबड़ा (बारां) में 40 मिलीमीटर दर्ज की गई इस दौरान अधिकतम तापमान जैसलमेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चूरू में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े: राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश, तापमान में गिरावट

मौसम केंद्र के अनुसार पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button