तेलंगाना में 28 मार्च तक बारिश की संभावना

हैदराबाद, पिछले कुछ दिनों से हो रही छिटपुट बारिश अगले 28 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग, हैदराबाद ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। हालाँकि उसने यह भी बताया कि बीच-बीच में एक-दो दिन मौसम सूखा रहेगा।
22 मार्च के लिए अनुमान में कहा गया है कि तेलंगाना में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहने और अगले पाँच दिनों में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोत्तागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, नागरकर्नूल ज़िलों में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। दो दिन सूखे मौसम के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार और शनिवार के बीच गरज के साथ बारिश होगी।
आदिलाबाद, कुमरम भीम आसिफाबाद, मंचिरियाल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगत्याल, पेद्दापल्ली, वरंगल, हनमकोंडा, सिद्दीपेट, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेदक और कामारेड्डी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़े– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक शानदार व्यक्ति और मेरे अच्छे मित्र हैं: ट्रंप
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





