राज शमानी बने आसुस एक्सपर्टबुक के ब्रांड एंबेसडर


नई दिल्ली, भारत के सबसे लोकप्रिय पॉडकास्टर राज शमानी अब आसुस एक्सपर्टबुक सीरीज़ के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।
आसुस इंडिया के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि राज शमानी की सोच और उनकी यात्रा आसुस एक्सपर्टबुक के आत्मनिर्भरता, नवाचार, भरोसा और लगातार आगे बढ़ने की भावना से मेल खाती है। कंपनी को भरोसा है कि इस साझेदारी से टेक्नोलॉजी के सही साधनों के साथ भारत के हर युवा प्रोफेशनल को अपना सपना साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।


राज शमानी ने इस अवसर पर कहा कि यह व्यक्तिगत सहयोग है। आसुस एक्सपर्टबुक उन लोगों के लिए बना है, जो काम के साथ-साथ बड़े बनाने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। उनके अनुसार, एक्सपर्टबुक रचनात्मक विचार रखने वाले युवाओं, स्टार्टअप के संस्थापकों और भविष्य के उद्यमियों के लिए मार्गदर्शक बन सकता है। उन्होंने आसुस के साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप मे जुड़ने पर हर्ष जताया। उल्लेखनीय हैकि राजशमानी पॉडकास्ट के क्षेत्र में अच्छी लोकप्रियता रखते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
