राज विद्या केंद्र ने लगाया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर

हैदराबाद, नगर में राज विद्या केंद्र द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रथम दिन डॉ. प्रियंका द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया, जबकि दूसरे दिन वरिष्ठ सदस्य गोपाल रेड्डी ने उद्घाटन किया। इस शिविर में आसपास के गाँवों से आए 650 से भी अधिक लोगों की आँखों की जाँच की गई। इसके अलावा अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की आंखों की विभिन्न बीमारियों का परीक्षण भी किया गया।

जांच के दौरान मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना, आंखों में जलन एवं अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। साथ ही आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। कुछ गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान मरीजों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने राज विद्या केंद्र एवं चिकित्सकों की टीम का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें… रेलवे बोर्ड ने किया अखिल रेल हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

राज विद्या केंद्र द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से निरंतर नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संस्था वर्ष 2026 की शुरुआत से ही विभिन्न राज्यों में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है। अब तक मिर्जापुर, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिससे सैकड़ों लोगों को इसका लाभ हुआ है। इसी पहल को जारी रखते हुए प्रेमसागर फाउंडेशन एवं दि प्रेम रावत फाउंडेशन के सौजन्य तथा यूथ पीस फाउंडेशन के सहयोग से राज विद्या केंद्र, शहूरपुर, छत्तरपुर, नई दिल्ली में 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएग, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नेत्र स्वास्थ्य संबंधी जाँच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button