राजा सिंह ने किया जामबाग में विकास कार्यों का उद्घाटन

हैदराबाद, गोशामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी. राजा सिंह ने जामबाग संभाग में 30 लाख रुपयों की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक राजा सिंह ने जामबाग के पार्षद राकेश जायसवाल के साथ ओम नगर में सीसी रोड, कम्युनिटी हॉल नवीनीकरण कार्यों और 22 लाख रुपये की लागत के जिम उपकरणों का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े : जेसीआई हैदराबाद डेक्कन की 29वीं वार्षिक सभा में नए पदाधिकारी चयनित

साथ ही एलआईसी बिल्डिंग लेन में 8 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण भी शुरू किया। विधायक ने कहा कि यह कार्य स्थानीय नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने और शहरी बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने में कारगर साबित होंगे।

अवसर पर जामबाग भाजपा अध्यक्ष ए. राज कुमार, बी. सुधीर, मयूर कालेकर, डी. अनिल, काजल, रेणुका, प्राची, नंदू कुमार, महेंद्र, किरण यादव, राम कृष्णा, आनंद जैन व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button