राजा सिंह ने गौरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के कदम की प्रशंसा की
हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा गौसंरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाने का निर्देश देते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन करने तथा चार स्थानों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गोशालाओं के निर्माण के घोषणा करने की प्रशंसा की। विधायक ने मुख्यमंत्री से गौरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने और उन्हें (राजा सिंह) भी सदस्य बनाने की अपील की।सोशल मीडिया में वीडियो रिलीज करते हुए विधायक राजा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौसंरक्षण के लिए 4 गौशालों के निर्माण की घोषणा की, सरकार की घोषणा पर कुछ सवाल पूछते हुए विधायक ने कहा कि 4 हाईटेक गौशालाओं किन जिलों में खोला जाएगा, क्या हैदराबाद में भी कोई गौशाला आरंभ की जाएगी।
एसटीएफ का गठन करने, सदस्य बनाने की भी अपील
हैदराबाद से इन दिनों बड़े पैमाने पर गोतस्करी, गोमांस की बिक्री की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बकरीद के दौरान बड़ी संख्या में गाय, बछड़ों व नंदी को भी बलि दी गई, कई शिकायते करने के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई से मुंह मोड़ लिया।विधायक राजा सिंह ने कहा कि बकरीद के दौरान किस तरह मजलिस पार्टी के विधायकों, एमएलसी, पार्षदों ने किस तरह पुलिस को डरा-धमकाकर गोकशी को बढ़ावा दिया, यह सभी जानते है। ऐसे में सरकार की गौशालाओं में रखने के लिए गाय, बछड़े, नंदी कहां से आएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि गौरक्षा के लिए सरकार को स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करना चाहिए, विधायक ने उस कमेटी में सदस्य बनने की भी इच्छा जतायी। इसके अलावा कहा कि देश भर में भाजपा शासित राज्यों में गौहत्या बंद है, गौहत्या के खिलाफ कड़ा कानून लागू है, यदि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर गौरक्षा के विषय में सख्त कानून बनायेंगे, तो वे पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में इतिहास रच सकते है।
यह भी पढ़ें– अमित शाह बीएसएफ अलंकरण समारोह में हुए शामिल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



