राजन्ना सिरसिल्ला : मधुमक्खियों का हमला, 10 मजदूर अस्पताल में भर्ती

राजन्ना सिरसिल्ला, राजन्ना सिरसिल्ला ज़िले के कोनारावपेट में नहर की मरम्मत में जुटे मज़दूरों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब 10 मजदूर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर नहर की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास के पेड़ों में बने छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकल आया और मजदूरों पर टूट पड़ा। अचानक हुए हमले से मजदूर घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें… टीबी रोगियों की सहायता के लिए ‘प्रॉजेक्ट ओजस’ प्रारंभ

हालांकि मौके से भागने के बावजूद कई मज़दूरों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिए, जिससे वे घायल हो गए। साथ काम कर रहे अन्य श्रमिकों और ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को कोनारावपेट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सिरसिल्ला जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। वहाँ डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत स्थिर होने की जानकारी दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button