राजस्थानी स्नातक संघ: आरजीए में मंत्रियों ने साझा किए अनुभव और आगामी योजनाएँ
हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ द्वारा मासिक भाषण माला के अंतर्गत मंत्रियों की मंत्रणा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरस्वती पूजा के पश्चात अध्यक्ष मनोज गोयल ने संस्था में मंत्री पद की उपयोगित और विशेषता बताते हुए पूर्व मंत्रियों की कार्यकुशलता, कर्मठता को प्रणाम किया। मंत्री अजय कुमार अग्रवाल ने सत्र 25-26 की अब तक की गतिविधियों का ब्यौरा एवं भविष्य के कार्यक्रमों की रूप रेखा सभा के समक्ष रखी। उन्होंने दिसंबर माह में आयोजित होने वाले आरजीए आनंद उत्सव मेला के संबंध में जानकारी दी।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। घटती सामाजिकता और बढ़ता व्यक्तिवाद विषय पर मंत्रणा में आरजीए के पूर्व मंत्रियों गिरधारीलाल गुप्ता, रामदेव भूतड़ा, विनय सुराणा, जुगल शर्मा, संपत बियानी, गोपाल सारड़ा, महेश असावा, अमित झँवर, संदीप झँवर, मनोज गोयल ने विचार रखे। मंत्रियों ने संयोजक अनिल गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष नंद गोपाल भट्टड़ द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में विचार, सुझाव, अनुभवों, कार्यशाली के सबंध में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें… जेसीआई हैदराबाद डेक्कन की 29वीं वार्षिक सभा में नए पदाधिकारी चयनित
पूर्व मंत्रियों ने आरजीए के योगदान और समाज में सम्मान बताया
पूर्व मंत्रियों ने बताया के किस प्रकार आरजीए ने उनके जीवन में बदलाव लाया और समाज में उन्हें मान-सम्मान दिलाया। उन्होंने आरजीए की उन उपलब्धियों के संबंध में भी बताया, जो संस्था को विशेष बनाती हैं। उन्होंने बताया के प्रत्येक कार्य चाहे बड़ा हो या छोटा, आपसी सामंजस्य, समन्वय, सहयोग से संपन्न करना आरजीए की विशेषता है। इसके कारण आज आरजीए 60 वर्ष की आयु के साथ नगर की सबसे प्राचीन और जीवंत संस्था है। यह पूर्ण रूप से संविधान का अनुसरण कर, नियमों की मर्यादा में चलने वाली संस्था है।
तत्पश्चात पूर्व मंत्रियों का सम्मान स्मृति चिह्न, खंडवा और पुष्प गच्छ के साथ किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष सम्पत दरक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, डॉ. आर.एम. साबू, सुरेश काबरा, राज कुमार अग्रवाल, प्रकाश नारायण राठी, द्वारका असावा, अशोक बंसल, ललित अग्रवाल, ब्रिज मोहन अग्रवाल, गोपाल सारड़ा, निर्मला अग्रवाल, हरि प्रिया, श्याम अग्रवाल, विजय ओझा, डी.पी. अग्रवाल, नरसिंग चितलांगिया, अरविंद नारानिया, दिनेश गुप्ता, नारायणदास बजाज, पवन शर्मा, श्यामसुंदर अग्रवाल, जगदीश भट्टड़, कृष्ण कुमार भारत, राजेश तोष्नीवाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



