राजस्थान : ट्रेन के आगे कूदा नाबालिग जोड़ा

अलवर, अलवर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग लड़का और उसकी गर्लफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू की और जो खुलासा किया वो चौंका देने वाला था। पुलिस ने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों घरवालों को ये रिलेशनशिप मंजूर नहीं था। इस बात से आहत होकर दोनों साथ आए और ट्रेन के आगे कूद गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग एक-दूसरे को जानते थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लड़के ने हाल ही में 12वीं पास की थी और लड़की ने भी 12वीं में एडमिशन लिया था। लड़के ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी शेयर किया था। सुसाइड करने से पहले लड़के ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया था जिसमें लिखा था कि अचानक मैं मर भी गया तो दुखी मत होना मेरे दोस्त, वादा दोस्ती का किया था ज़िंदगी का नहीं।

यह भी पढ़े : सूरजपुर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

इस मामले की जानकारी देते हुए लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बिना किसी को बताए घर से निकल गया और बाद में लड़की के साथ रेलवे स्टेशन चला गया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी गड़बड़ का शक नहीं है। वहीं इस मामले पर बात करते हुए लड़की के पिता ने कहा कि वह देर रात तक घर पर थी और परिवार के साथ एक ही कमरे में सो रही थी। पिता ने बताया कि शुक्रवार को जब घरवाले उठे तो लड़की घर पर नहीं थी। उन्होंने बताया कि ढूंढने के बाद भी वे उसे नहीं ढूंढ पाए। बाद में उन्हें पता चला कि वह लड़के के साथ रेलवे स्टेशन गई थी, जहां दोनों ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button