राजस्थानी ब्राह्मण सभा का सम्मान समारोह 28 दिसंबर को
हैदराबाद, राजस्थानी ब्राह्मण सभा, हैदराबाद-सिकंदराबाद द्वारा रविवार, 28 दिसंबर को ऋषि श्रृंग भवन में 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्ध दंपत्तियों का सम्मान व स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस संदर्भ में आज सभा घाँसी बाजार स्थित कार्यालय में अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम लाला की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
गायत्री वंदना के पश्चात महामंत्री रामदेव नागला ने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम के पश्चात सभा द्वारा 2026 का तिथि वार त्यौहार युक्त मल्टी कलर कैलेंडर का लोकार्पण किया जाएगा। अवसर पर सम्मननीय अतिथि के रूप में सोहनलाल पल्लोड़ दाहिमा, लालचंद उपाध्याय व बजरंगलाल शर्मा उपस्थित होंगे। कार्यक्रम के लिए 50 से अधिक दंपत्तियों ने नाम पंजीकृत कराएँ हैं।
कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए विभिन्न समितयाँ गठित की गयी हैं। अवसर पर पुरुषोत्तम लाला, रामदेव नागला, सुरेश गांधी, दामोदर जोशी, रामनिवास पाराशर, गोपाल शर्मा, श्रीलाल पारीक, संदीप जायलवाल, मुरलीधर तिवाड़ी, विजय नवहाल, दिनेश खंडेलवाल, विजय शर्मा पांडिया, ओमनारायण पंडित उपस्थित थे। संदीप जायलवाल के धन्यवाद ज्ञापन से बैठक का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



