राजस्थानी जागृति समिति की भागवत कथा 9 अप्रैल से

Ad

हैदराबाद, राजस्थानी जागृति समिति हैदराबाद के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आगामी 9 से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक बाहेती भवन, सिद्दिअंबर बाजार में किया जाएगा। बाहेती भवन में कथा के संदर्भ में बैठक राजस्थानी विप्र समाज के मंत्री रामदेव नागला की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। उन्होंने समाज की महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा और श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

अध्यक्ष श्रीनिवास सोमानी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में कलश यात्रा का बहुत महत्व है। कार्यक्रम में महिलाएँ कलश सिर पर रखकर भगवान का सुमिरन करते हुए कथा स्थल व्यास पीठ तक पहुँचती हैं। जिस किसी समाज की महिलाओं को कलश यात्रा में सम्मिलित होना है, वह समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास सोमानी, कोषाध्यक्ष संजय राठी, संगठन मंत्री रमेश मोदानी के पास राशि देकर नाम पंजीकरण करा सकती हैं। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन गुरुवार, 9 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे कलश यात्रा दुर्गा माता मन्दिर, मुखत्यरगंज, सिद्दिअंबर बाजार से आरंभ होकर कथा स्थल बाहेती भवन पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें… सेठ सांवरिया मित्र मंडल के जागरण में बही भजनों की गंगा

15 अप्रैल: सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा व भंडारा प्रसाद

अल्पाहार के बाद दोपहर 3 बजे से श्रीमद् भागवत कथा आरंभ होगी। द्वितीय दिवस, 10 अप्रैल को परीक्षित जन्म, शिव विवाह, 11 अप्रैल को प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, 12 अप्रैल को श्रीराम अवतार एवं श्री कृष्णा जन्मोत्सव, 13 अप्रैल को श्री कृष्णा बाल लीलाएँ, गोवर्धन पूजन, 14 अप्रैल को रासलीला, श्रीकृष्ण रुक्मिणि मंगल विवाह, 15 अप्रैल को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा समाप्ति के बाद भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा।

प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा में शाम की आरती के बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। सभी धर्मावलंबी बंधुओं से कथा में सपरिवार भाग लेने का आग्रह किया गया। अवसर पर अध्यक्ष श्रीनिवास सोमानी, उपाध्यश अशोक कुमार हीरावत, कोषाध्यक्ष संजय राठी, संगठन मंत्री रमेश मोदानी, बाला प्रसाद लड्डा, अनिल जायलवाल, आशा सोमानी, महेश उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button