राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय (माली) संघ ने मनाया होली मिलन
हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय (माली) संघ, बेगम बाजार, हैदराबाद के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किराणा मार्केट, बेगम बाजार स्थित लिख्मीदासजी चौक में आयोजित कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राजस्थानी होरियां एवं डांडिया रहा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भंवरलाल पंवार उपस्थित थे। अवसर पर पूर्व पार्षद जी. शंकर यादव, पूर्व पार्षद प्रीति इन्नानी घोड़ावत, एसीपी गोशामहल एस. सुदर्शन, गोशामहल पीएस एसएचओ बी. श्रवण कुमार, अफजलगंज पीएस एसएचओ के. मोहन राव, ओमप्रकाश सांखला, जयगोपाल सांखला, भाजपा नेता उमा महेंद्र, युवा नेता अविनाश देवड़ा सहित अन्य उपस्थित थे। प्रीति इन्नानी से कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए समाज में एकता तथा सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
यह भी पढ़ें… त्रयनगर चातुर्मास महिला समिति : विभिन्न उपसमितियों और ड्रेस कोड पर विचार-विमर्श
होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय (माली) संघ के अध्यक्ष रामवल्लभ भाटी मामाजी, उपाध्यक्ष जयनारायण पंवार, त्रिलोकचंद भाटी, मंत्री राधाकिशन परिहार, सहमंत्री रामकिशोर कच्छावा, देवेंद्र सांखला, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मारोठिया, सह कोषाध्यक्ष रामकिशोर गहलोत सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने योगदान प्रदान किया। मंच संचालन राजेश पंवार द्वारा किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



