पीसीसी भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने राजेश कुमार अग्रवाल

हैदराबाद, अग्रवाल समाज ट्रस्ट आत्म गौरव भवन के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने यहां जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

महेश कुमार गौड़ ने बताया कि पीसीसी मामलों की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन के आदेशों के चलते राजेश कुमार अग्रवाल की नियुक्ति की गयी। राजेश कुमार अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत रोशनलाल अग्रवाल के पुत्र हैं। उन्होंने अग्रवाल, मारवाड़ी और हिन्दी समाजों में कई सेवा कार्यक्रम किए हैं। वे पहले युवा कांग्रेस में भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें.. तेलंगाना माँगे मोर, पीयूष गोयल से रेवंत ने की कई डिमांड

इस मौके पर राजेश कुमार अग्रवाल ने पीसीसी भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में उन्हें नियुक्त करने को लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, पीसीसी मामलों की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन और अन्य नेताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के विकास और मजबूती के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button