राजीव गांधी सद्भावना यात्रा का आयोजन कल


हैदराबाद, राजीव गांधी सद्भावना यात्रा स्मरण दिवस का आयोजन आगामी 19 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे चारमीनार में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य बी. महेश कुमार गौड़ द्वारा पार्टी ध्वज फहराकर की जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजीव गांधी सद्भावना यात्रा के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और एआईसीसी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… फर्जी मतदाताओं के मामले में किसी विशेष आदेश की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के खाद्य एवं सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी करेंगे। यह आयोजन कांग्रेस पार्टी की सद्भावना, एकता और राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी, जो स्व. राजीव गांधी के आदर्शों से प्रेरित है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
