राजकुमार हिरानी बनाने जा रहे हैं ‘माय मेलबर्न’ का दूसरा भाग

माय मेलबर्न के पहले भाग को ज़बरदस्त सफलता और सराहना मिलने के बाद, अब इसका दूसरा आधिकारिक भाग बनने जा रहा है। इस खास इंडो-ऑस्ट्रेलियन फिल्म प्रोजेक्ट को माइंड ब्लोइंग फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न द्वारा पेश किया जा रहा है। इसका मकसद है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना और सिनेमा के ज़रिए दोनों देशों को करीब लाना।

यह भी पढ़ें: कैसा होगा साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू …!

पहला संस्करण मार्च 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज़ हुआ था, जिसमें रीमा दास, ओनिर, इम्तियाज़ अली और कबीर खान जैसे फिल्ममेकर्स ने पहचान, जेंडर, नस्ल, सेक्सुअलिटी और डिसएबिलिटी जैसे विषयों पर कहानियां रचीं। इस फिल्म ने दुनियाभर में दर्शकों के दिलों को छुआ और एशियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का खिताब भी जीता। अब इसका दूसरा भाग ऑफिशियली अनाउंस हो गया है, जिसमें शामिल हैं चार बड़े फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, अंजलि मेनन, शूजित सरकार और एक बार फिर ओनिर।

माइंड ब्लोइंग फिल्म्स की मीतू भौमिक लांगे ने कहा, माय मेलबर्न की सफलता हमारे लिए बहुत खास रही है। इसने ये साबित किया है कि सच्चाई और दिल से कही गई कहानियां सीमाओं से परे जाती हैं। हमें गर्व है कि इंडियन सिनेमा के इतने बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं। राजकुमार हिरानी ने कहा, मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं, जो सिनेमा के ज़रिए विविध मानवीय अनुभवों को जोड़ता है और दो सांस्कृतिक विरासतों को एक साथ लाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button