राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई नन्ही परी, गूंजी किलकारी
नयी दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर में उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर नन्ही परी का आगमन हुआ। दोनों ने अपनी पहली संतान (बेटी) का स्वागत किया है। अभिनेता राजकुमार (41) और पत्रलेखा (35) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह खुशखबरी दी।
पोस्ट में लिखा, ‘हम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ईश्वर ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता- पत्रलेखा और राजकुमार।’ ’पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ईश्वर ने हमें हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।’ यह खुशखबरी साझा करने के बाद विक्की कौशल, सोनम कपूर आहूजा, दीया मिर्जा समेत अन्य फिल्मी हस्तियों ने राजकुमार और पत्रलेखा को बधाई दी। राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को न्यू चंडीगढ़ के ‘द ओबेरॉय सुखविलास रिजॉर्ट’ में शादी की थी।
यह भी पढ़े– बॉक्सिंगबे और एपीएफसी इंडिया अब यूएफसी ऐप पर लाइव स्ट्रीम होंगे
दंपति ने जुलाई में सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर गर्भावस्था की खबर साझा की थी। पत्रलेखा पिछली बार अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म ‘फुले’ में प्रतीक गांधी के साथ सावित्रीबाई फुले की भूमिका में दिखाई दी थीं। वहीं, राजकुमार राव की हालिया फिल्मों में ‘भूल चूक माफ’ और ‘मालिक’ शामिल हैं। इसके अलावा, वह नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



