हैदराबाद में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे राजनाथ सिंह
हैदराबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बुधवार, 17 सितंबर को सुबह 10 बजे जुबली बस स्टैंड के निकट कंटोनमेंट पार्क में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। बताया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कंटोनमेंट पार्क में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार, मल्काजगिरी के सांसद ईटाला राजेंद्र, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अर्धसैनिक बलों द्वारा विशेष परेड, सांस्कृतिक कलाकृतियों का प्रदर्शन तथा विशेष रूप से कोरियोग्राफ किए गए थीम आधारित देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
तेलंगाना मुक्ति दिवस पर भाजपा के कई कार्यक्रम
प्रदेश भाजपा तेलंगाना मुक्ति दिवस के दिन 17 सितंबर को कई कार्यक्रम का आयोजन करेगी। पार्टी द्वारा मंडल स्तर के कैडर को तेलंगाना मुक्ति दिवस मनाने और रजाकारों के संघर्ष के बारे में जनता को जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव तेलंगाना मुक्ति दिवस के दिन सबसे पहले विधानसभा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फरहाते हुए जनता को तेलंगाना मुक्ति दिवस की शुभकामनाए देंगे।
यह भी पढ़े: आईआईआरएम का दीक्षांत समारोह आयोजित
परेड ग्राउंड में कार्यक्रम
प्रदेश भाजपा द्वारा बताया गया तेलंगाना मुक्ति दिवस के तहत 17 सितंबर को सुबह 8 बजे सिकंदराबाद स्थित परेड ग्राउंड में परेड कार्यक्रम का आयोजन होगा। बताया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इस दौरान, तेलंगाना मुक्ति आंदोलन में महत्ती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद अर्धसैनिक दलों द्वारा कर्तब, देश भक्ति पर आधारित मंंचन, तेलंगाना संस्कृति से संंबंधित झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार, मल्काजगिरी के सांसद ईटाला राजेंद्र, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, मेदक के सांसद रघुनंदन राव, चेवेल्ला के सांसद विश्वेश्वर रेड्डी, आदिलाबाद के सांसद जी. नागेश, निजामाबाद के सांसद धर्मपुरी अरविंद, भाजपा विधायक दल के नेता महेश्वर रेड्डी समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



