रामचंद्र डोंग्रेजी महाराज जन्म शताब्दी महोत्सव 15 फरवरी को

हैदराबाद, पाटीदार समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को रामचंद्र डोंग्रेजी महाराज गौशाला के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रामचंद्र डोंग्रेजी महाराज जन्म शताब्दी महोत्सव में भाग लेने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। रामचंद्र डोंग्रेजी महाराज गौशाला के प्रचार संयोजक रिद्धीश जागीरदार ने बताया कि रविवार, 15 फरवरी को रामचंद्र डोंग्रेजी महाराज गौशाला द्वारा आयोजित किए जाने वाले जन्म शताब्दी महोत्सव एवं विशाल लोक डायरो कार्यक्रम में भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न पाटीदार समाजों के साथ बैठक की गयी।

एल.बी. नगर स्थित पाटीदार समाज भवन में श्री हैदराबाद कच्छ कड़वा पाडीदार समाज, महिला मंडल, युवक मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में समाज अध्यक्ष देवशी करमशी पोकार, ट्रस्टी रामजीभाई रामाणी, सह मंत्री कुशाल चौधरी, विनोद पटेल, सह कोषाध्यक्ष अमालाल पोकार, पटेल युवक मंडल के हरेश रावाणी, सुनील भीमाणी, महिला मंडल की कैलाशबेन पोकार, कोषाध्यक्ष विजयाबेन शंकरलाल पटेल, परामर्शदाता हंसाबेन पोकार, धनजीभाई रामाणी, लालजीभाई पोकार, शामजीभाई सांखला, जयंती सांखला, वसंत पोकार आदि ने भाग लिया।

महिला सदस्यों व ट्रस्टियों की सक्रिय उपस्थिति

एल.बी. नगर में कृष्णा ग्रुप के साथ आयोजित बैठक में कांतीभाई डायाणी, प्रेमजीभाई डायाणी, जीतूभाई छाभैया, चुन्नीलाल परसिया, गौतम सीरवी, प्रदीप नाकराणी, पुरुषोत्तम लिम्बानी, छगन डायाणी, रमेश डायाणी आदि ने भाग लिया। पाटीदार भवन, रामचंद्रपुरम में आयोजित बैठक में रामचंद्रपुरम शाखा अध्यक्ष शांतिलाल लिम्बाणी, मंत्री नरेन्द्र चौधरी, ट्रस्टी जयंतीलाल लिम्बाणी, सिकंदराबाद समाज के विट्ठल पटेल, सुरेश लिम्बानी, रतिलाल लिम्बाणी, नगीन पटेल, प्रेमिलाबेन लिम्बाणी, मणीबेन पटेल, रमलीबेन पटेल, उर्मिलाबेन पटेल आदि ने भाग लिया।

अमीरपेट पाटीदार भवन में श्री उमिया पाटीदार समाज अमीरपेट शाखा, मुशीराबाद स्थित मुख्य समाजवाड़ी में श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, हैदराबाद-सिकंदराबाद समाज के साथ बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें अमीरपेट चेयरमैन करमशीभाई डाह्या पांचाणी, ट्रस्टी शिवजी जसा पोकार, समाज अध्यक्ष कांतिलाल गोराणी, मंत्री शांतिलाल नारायण कमाणी, कार्यकारिणी सदस्य शामजीभाई पोकार, नरसिंह रवाणी, मोहनभाई छाभैया, अमृत छाभैया, डाह्या पांचाणी, रतनशी पांचाणी, युवक मंडल अध्यक्ष राजेश करमशी पांचाणी, महिला मंडल मंत्री दीनाबेन मोहन छाभैया, मूसापेट व कुकटपल्ली शाखा वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम रामाणी, सिकंदराबाद समाज प्रकाशन मंत्री केशवलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष किशन लिम्बानी, सहमंत्री प्रफुल चौधरी आदि ने भाग लिया। इसी तरह अमीरपेट स्थित समाज वाड़ी में श्री कच्छ वागड लेवा पाटीदार समाज अध्यक्ष धनजीभाई पटेल, मंत्री हरीश पटेल व अन्य समाजबंधुओं के साथ भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें… बाल कैंसर दिवस : निम्स में नन्हे योद्धाओं की कला ने जगाई उम्मीद की किरण

हैदराबाद-सिकंदराबाद पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

मुशीराबाद गांधी अस्पताल के समक्ष स्थित समाज भवन में श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज (हैदराबाद सिकंदराबाद) एवं बी.एन.बी. विभाग की बैठक हुई, जिसमें सिकंदराबाद समाज ट्रस्टी जयंतीलाल रामजी सुराणी, मंत्री रमेश दानाभाई लिम्बाणी, कोषाध्यक्ष नवनीतभाई नारण सेठिया, सिकंदराबाद समाज कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम शिवगण छाभैया, मनसुख शिवजी सांखला, सिकंदाराबाद महिला मंडल की उर्मिलाबेन जयंतीलाल पोकार, बी.एन.बी. विभाग अध्यक्ष नितिन दयाराम दिवाणी, कार्यकारिणी सदस्य भगवानदास परबत पोकार, मुलजीभाई लिम्बाणी, नरेन्द्रभाई दिवाणी, तेजालाल रवाणी, महेश नथु दिवाणी, जयंतीलाल परबत पोकार व अन्य ने भाग लिया।

संयोजक अशोक पटेल ने बताया कि रामचंद्र डोंग्रेजी महाराज के 100वें जन्म शताब्दी के मौके एवं महाशिवरात्रि पर मेड़चल स्थित श्री उमियाधाम में विशाल लोक डायरो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा दान राशि का संचय कर इसका उपयोग डोंगरेजी महाराज गौशाला के लिए भूमि खरीदने हेतु किया जायेगा। गौशाला एक नॉन प्रॉफिट चैरिटी ट्रस्ट है, जो गौ सेवा के लिए समर्पित है।

प्रधान संयोजक जसमत पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में देश के जाने-माने साहित्य कलाकार, लोक गायक विवेक सांखला, विख्यात लोक गायिका श्रृति पटेल, विख्यात हास्य कलाकार हकमका भा गढवी टीम के साथ भाग लेंगे। डोंग्रेजी गौशाला समिति की ओर से प्रधान संयोजक जसमत पटेल, अशोक पटेल, प्रभु पटेल, वसंत पटेल, जयसुख पटेल, जसवंत सुराणी, जयंती पटेल, चमन पटेल, बलदेव पटेल, प्रभु पटेल, हसमुख पटेल, जसवंत सुराणी, प्रवीण पटेल, रिद्धीश जागीरदार एवं अन्य ने विभिन्न क्षेत्रों में पाटीदार समाज के गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में भग लेने हेतु आमंत्रित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button