रामदेवरा दरबार में रामदेव बाबा अवतारोत्सव कल
हैदराबाद, रामदेवरा दरबार, शिवरामपल्ली में भादवा सुदी दूज के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सोमवार 25 अगस्त को रामदेव बाबा अवतारोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में रामदेव कीर्तन संगम मन्दिर ट्रस्ट कमेटी के श्यामसुन्दर गिलड़ा द्वारा दी गई। भादवा सुदी दूज की पूर्व संध्या रविवार को रात्रि 8 बजे से हवन एवं मध्य रात्रि 12:31 बजे से अभिषेक किया जायेगा।
सोमवार 25 अगस्त को रामदेव बाबा अवतारोत्सव के अन्तर्गत मंदिर भक्तजनों के दर्शनार्थ पूर्ण दिवस एवं सम्पूर्ण रात्रि खुला रहेगा। अवसर पर अलौकिक दरबार सजाया जायेगा। रामदेवरा दरबार में पधारने वाली ध्वजा यात्राओं का स्वागत किया जायेगा। बाबा को छप्पन भोग प्रसाद एवं मन्दिर में पधारने वाले सभी भक्तों के लिए प्रात 5 बजे से रात्रि 3 बजे तक लंगर प्रसाद का आयोजन किया जायेगा।
रात्रि ठीक 12 बजे आतिशबाजी, पुष्प वर्षा एवं बाबा के जयकारों के साथ अवतारोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। अवतारोत्सव के सभी कार्यक्रम रामदेव कीर्तन संगम मंदिर ट्रस्ट कमेटी एवं धर्मस्व विभाग के एक्जीक्यूटिव अधिकारी ए. रमा देवी की देखरेख में आयोजित किए जायेंगे।
राजेन्द्रनगर विधायक सहित अनेक विशिष्ट अतिथि करेंगे शिरकत
रामदेव बाबा अवतारोत्सव के अन्तर्गत मुख्य अतिथि राजेन्द्रनगर के विधायक टी. प्रकाश गौड़, विशेष अतिथि नरेन्दर कुमार गोयल, राजेश गोयल एवं मीठालाल बाफणा, सम्माननीय अतिथि के रूप में भंवरलाल पंवार, जगदीश पंवार, भंवरलाल गेहलोत, सत्यनारायण भांगडिया, बल्देवराम भाटी (मामाजी), नितिन शर्मा, गोपाल बल्दवा, हीरालाल चौधरी, मनीष भाटी, बाबुलाल कुलकधाणीया, कमल काबरा, मदनलाल कुमावत, श्रवणकुमार दधीच, महेन्दर बोहरा, पुखराज माली, भंवरलाल कोठारी, पूरण सिंह काबावत, बाबू सिंह काबावत सहित हजारों भक्तगण दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।
यह भी पढ़े: श्रमणोपासक संघ में सुयशाजी ने सुनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का प्रसंग
रामदेव बाबा जन्मोत्सव को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने में रामदेव कीर्तन संगम मंदिर ट्रस्ट कमेटी के श्यामुसन्दर गिलड़ा, धर्मचन्द भंसाली, कमलकिशोर जाजू, दिनेश सिंगनोदिया, जगदीश अग्रवाल, श्यामसुन्दर परताणी, कमलेश बाफणा, राजकुमार अग्रराल, अभिमन्यु यादव को समय-समय पर सुरेश ताजपुरिया, राजकुमार लड्डा, चन्द्रशेखर गड्डी, नीलेश शर्मा, सुरेश माली एवं मंदिर पुजारीगण व कर्मचारियों – पं. सुरेश महाराज, पं. बनवारी महाराज, पं. राकेश महराज, पं. निरंजन महाराज, पं. कौशलेन्दर महाराज, पं. अनिल महाराज, चिरंजीलाल शर्मा, अरविन्द शर्मा, पंकज शर्मा आदि का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



