अद्भुत है रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 का टीजर
रणबीर कपूर की नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण: पार्ट 1 की पहली झलक देखने का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के सेट से अभिनेता के श्रीराम के रूप में कई लुक पहले ही लीक हो चुके थे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर थी। बीते दिनों मेकर्स ने बताया था कि 2 अप्रैल को वे फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं और अब हनुमान जयंती के पावन मौके पर फिल्म रामायण से रणबीर कपूर का श्रीराम लुक और धांसू टीजर आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है।
2 मिनट 38 सेकंड के इस धमाकेदार टीजर में भगवान राम बनकर पर्दे पर आए रणबीर कपूर की कुछ शानदार झलकियां दिखाई गई हैं। नितेश तिवारी ने रामायण के माध्यम से एक नए नजरिए को दुनियाभर तक पहुंचाने की कोशिश की है। इस छोटे से टीजर की शुरुआत उस समय से होती है, जब राक्षसों ने पूरी दुनिया में त्राहि-त्राहि मचाई हुई थी.. जब-जब दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, तो कैसे श्रीराम सभी सवालों का जवाब बनकर आएं। यही इसमें दिखाया गया है।
रामायण टीजर में श्रीराम, सीता और रावण की झलक
रामायण के टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर की अयोध्या में एंट्री से होती है। जब वह अपने राज्य में प्रवेश करते हैं, तो उन पर फूलों की वर्षा की जाती है, जिससे तुरंत ही भगवान राम के रूप में उनकी राजसी उपस्थिति स्थापित हो जाती है। टीजर में उनका वॉरियर मोड और सीता व लक्ष्मण के साथ उनके वनवास के दृश्य भी दिखाए गए हैं।
वहीं, अंत में रावण बने यश की झलक भी मेकर्स ने दिखाई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुने लेवल पर पहुंचा दिया है।
टीजर में श्रीराम और माता सीता के विवाह से लेकर उनके वनवास जाने तक के लुक्स को नितेश तिवारी ने बड़ी खूबसूरती से दिखाया है। रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पे रिलीज होगी और इसका सेकंड पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



