अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा का रंगरसिया 2026 होली मिलन सम्पन्न

हैदराबाद, अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा के तत्वावधान में सिकंदराबाद स्थित वायसराय गार्डन, मडफोर्ट में होली मिलन कार्यक्रम रंग रसिया 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने सपरिवार भाग लिया।

अग्रवाल समाज ने सपरिवार रंगरसिया 2026 होली उत्सव मनाया

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाखा के मानद मंत्री अशोक आर. डाणी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम महाराजा श्री अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना की गयी। तत्पश्चात डीजे संगीत व होली के फिल्मी गीतों के बीच सभी ने रेन डांस में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया व शुभकामनाएं दीं। सभी ने आर्गेनिक रंग, नाश्ते, रेन डांस, चंग धमाल, चाट चौपाटी, ठंडाई, आइसक्रीम, दोपहर भोजन का आनंद लिया। बच्चों के लिए विशेष रूप से बचपन काउंटर की व्यवस्था की गई। लक्की ड्रॉ द्वारा पुरस्कार भी दिए गए।

यह भी पढ़ें… श्री विप्र सेवा संघ ने मनाया ‘होली के रंग अपनों के संग’ उत्सव

कार्यक्रम में संयोजक संजय अग्रवाल, दीपक बंसल, सुनील केजरीवाल, मुकुल जैन, मनीष तालुका, शीतल अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, मानद मंत्री अशोक आर डाणी, संयुक्त मंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बिकी सराफ ने सभी का स्वागत किया। अवसर पर अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, मानद मंत्री विकास केशन, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अशोक आर डाणी व विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। सहलाकर पुरषोत्तम अग्रवाल, गोपाल चांदगोठिया, केंद्रीय समिति सदस्य विकास किशान, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंघल, डॉ. स्वाति गोयल, पंचम शाह, तरसेम अग्रवाल, विकास हिसारिया, विकास सराफ व अन्य ने सहयोग दिया। उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button