हैदराबाद में श्रद्धा और उत्साह से सम्पन्न हुआ राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

हैदराबाद, अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं गायत्री परिवार हैदराबाद के तत्वावधान में रहीमपुरा स्थित एमसीएच प्ले ग्राउंड में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ महायज्ञ को संपन्न करवाया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रज्ञा पुत्रों ने वेद मंत्रों के साथ विभिन्न संस्कार संपन्न करवाये। इस यज्ञ में बाहरी प्रांतों से आये भाई बहनों ने अपना अमूल्य समय दान कर जीवन धन्य बनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हैदराबाद गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोकुल चंद उपाध्याय, बलदेव सिंह, हीर सिंह राजपुरोहित, सुरेन्द्र सिंह, शेषमल उपाध्याय, भगवान ओझा, जगदीश वैष्णव, राधेश्याम ओझा, गोपाल उपाध्याय, मुरली नागला, विनोद चौरसिया, किरण ओझा, शांता देवी निर्मला वैष्णव, सावित्री ओझा, कलावती देवी, संतोष व्यास, देवी बाई, राजेश कामत, चन्द्रराज का योगदान रहा।

Ad

यह भी पढ़ें… गोपाष्टमी पर शिव मंदिर गौशाला में भक्ति और अन्नकूट का संगम

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button