कोश्यारी को पद्म भूषण पर राउत का हमला, उद्धव सरकार गिराने का आरोप

मुंबई, शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित करने के फैसले की सोमवार को निंदा करते हुए आरोप लगाया कि कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को गिराकर राज्य में लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी।

केंद्र सरकार ने रविवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की, जिन्होंने 2019 से 2023 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे सहित महायुति सरकार को भी कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित करने के फैसले की निंदा करनी चाहिए, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और समाज सुधारकों महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले का अपमान किया था।

राउत ने कहा कि उन्होंने (कोश्यारी ने) लोकतंत्र और संविधान की हत्या की और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा दिया। उन्होंने दावा किया कि कोश्यारी उद्धव ठाकरे की बहुमत वाली सरकार को गिराकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार लाना चाहते थे। पूर्व राज्यपाल को छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का आदर्श बताने वाली टिप्पणी पर आलोचना का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढे़: मणिपुर में जबरन वसूली करने के आरोप में चार उग्रवादी गिरफ्तार

इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोश्यारी को इस सम्मान के लिए बधाई दी। फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी को 2026 के पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। सार्वजनिक जीवन में उनकी शानदार यात्रा और शासन तथा राष्ट्र निर्माण में उनका अटूट योगदान पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button