राउत ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले को लेकर केंद्र के रुख पर सवाल उठाए
मुंबई, शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को भारत के ‘‘मित्र’’ ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले से वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के रुख की कड़ी आलोचना की तथा विदेश नीति पर सवाल उठाए।
राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईरान का कमजोर होना भारत के लिए भी खतरनाक है, क्योंकि अगर अमेरिका और इजराइल पश्चिम एशियाई देश पर नियंत्रण कर लेते हैं, तो उनके कदम भारत की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘भारत ने इस मुद्दे पर कोई रुख नहीं अपनाया है। युद्ध उसके दरवाजे तक पहुंच चुका है।’’
अमेरिका और इज़राइल ने शनिवार को ईरान पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें खामेनेई की मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद, भारत ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और तनाव बढ़ने से रोकने का आग्रह किया, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



