हिन्दू संरक्षण समिति का रावण दहन कार्यक्रम संपन्न
हैदराबाद, हिन्दू संरक्षण समिति, भाग्यनगर के तत्वावधान में विजयदशमी महोत्सव पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन कुली कुतुबशाह स्टेडियम, सिटी कॉलेज के पास समिति अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना जीएसटी ट्रिब्यूनल न्यायालय के न्यायाधीश भास्कर रेड्डी वेमी रेड्डी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कमलेश रतिवाल, अतिथि अनुराधा, मेघारानी अग्रवाल उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ भारती, माँ जगदंबा तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्रजी की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन व शस्त्र पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
तत्पश्चात अतिथियों का परिचय व स्वागत सम्मान किया गया। कमलेश रतिवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्रजी की जीवन लीला पर प्रकाश डालते हुए हमें जीवन में श्रीराम के पदचिह्नों पर चलने का अनुरोध किया। उन्होंने पाँच परिवर्तन स्वदेशी अपनाना, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन तथा सामाजिक समरसता को उदाहरण के साथ विस्तार से समझाते हुए इन्हें अपनाते हुए अपने तथा आने वाली पीढ़ी के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। मेघारानी अग्रवाल ने समाज उत्थान तथा शक्ति पूजन सफल होने के लिए आत्म शक्ति जागृत करने का परामर्श दिया।

दशहरा पर भास्कर रेड्डी का समाज में समरसता का संदेश
भास्कर रेड्डी वेमी रेड्डी ने दशहरा महोत्सव की शुभकामनाएँ देते समाज में समरसता रखते हुए भगवान राम के जीवन का अनुरूसरण करने का आग्रह किया। संस्था अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल ने संस्था के संस्थापकों को याद करते हुए नगरवासियों और भक्तों कों विजयदशमी महोत्सव व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम पूर्ण रूप से राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष व स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं।
शून्य से शतक तक पहुँचाने की इस यात्रा में राष्ट्र को प्रथम रखते हुए पूर्ण समर्पण भाव से हर क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने कार्य किया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों, अतिथियों, पुलिस अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सरिता अग्रवाल ने किया। लोगों के मनोरंजन हेतु आतिशबाजी राजकमल भट्टड़, अनूप अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, तरुण अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। अवसर पर अंजलि अग्रवाल (एडवोकेट), बृजमोहन अग्रवाल, मृणाल सिग्नोड़िया, ताराचंद केड़िया, मंजू, अर्चना अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, सुरेंद्र व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



