रविस स्कूल रोबोटिक्स एक्सपो में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हैदराबाद, रविस ब्रिलिएंट हाई स्कूल, शांति नगर (काटेदान) में रोबोटिक्स एवं विज्ञान एक्सपो का आयोजन किया गया।
आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य अतिथि राजेन्द्र नगर के विधायक टी. प्रकाश गौड़, विशेष अतिथि राजेन्द्र नगर के एमईओ शंकर राठौड़, विशेष आमंत्रित टीआरएसएमए के राज्य अध्यक्ष एस.एन. रेड्डी, आरएमआरपीएसएमए के अध्यक्ष एम. प्रभाकर चारी, महासचिव जी. श्रवण कुमार, रविस ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक एस.आर. कस्तूरी बाई ने एक्सपो का दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया।
अतिथियों ने एक्सपो में बच्चों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की। सभी ने बच्चों से बात कर प्रदर्शित मॉडल की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रदर्शित मॉडलों और उनकी उपयोगिता से सभी को अवगत करवाया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। करेस्पॉन्डेंट एस.आर. रजनीकांत एवं प्रधानाध्यापिका स्वप्ना श्रीराम ने अतिथियों का स्वागत कर स्कूल की गतिविधियों से सभी को परिचित करवाया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों ने एक्सपो को निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें… जिला परिषद प्राइमरी स्कूल में स्पोर्ट्स टी शर्ट का वितरण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



